अपराध
02 Jun, 2026

हिरन नदी में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी-हाइवा समेत वाहन जब्त

जबलपुर में हिरन नदी से अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी, एक हाइवा और ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर ऑपरेटरों को हिरासत में लिया गया।

जबलपुर, 2 जून ।

जबलपुर के सिहोरा अनुभाग अंतर्गत पोंडा तहसील के ग्राम खिन्नी में मंगलवार को खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिरन नदी से चल रहे अवैध रेत उत्खनन का भंडाफोड़ किया।

अचानक की गई इस छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से दो जेसीबी मशीनें, रेत से आधा भरा एक दस चक्का हाइवा और रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया गया, जबकि दोनों जेसीबी ऑपरेटरों को भी मौके से पकड़ लिया गया।

जप्त किए गए सभी वाहनों को गोसलपुर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है और उनसे जुड़े मामलों की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पूछताछ के दौरान ऑपरेटरों ने रेत उत्खनन से जुड़े नेटवर्क और मशीनों के मालिकाना हक को लेकर जानकारी दी है, जिसके आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है और पूरे गिरोह की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

प्रशासन ने इस मामले में खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसे कलेक्टर न्यायालय को भेजा जाएगा।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़