अन्य राज्य
13 Apr, 2026

तिरुपति बालाजी ट्रस्ट को हैदराबाद के उद्योगपति ने दिया एक करोड़ का दान

तिरुपति बालाजी मंदिर ट्रस्ट को मिले इस एक करोड़ रुपये के दान से गंभीर बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीजों के उपचार कार्य को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हैदराबाद, 13 अप्रैल।

तिरुपति स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर ट्रस्ट को हैदराबाद के एक उद्योगपति ने एक करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान स्वरूप प्रदान की है, जिसे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब मरीजों के उपचार पर खर्च किया जाएगा।

मंदिर प्रशासन की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि हैदराबाद निवासी अल्लूरी वर्मा ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् से जुड़े श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की है। यह दान सोमवार को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के रंगनायकुला मंडपम में अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सीएच वेंकैया चौधरी को सौंपा गया।

बताया गया है कि दानदाता अल्लूरी वर्मा हैदराबाद में निवास करते हैं और उनकी इस्पात निर्माण से जुड़ी कंपनी है, जिसमें वे प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001 में स्थापित श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट का उद्देश्य हृदय, किडनी, मस्तिष्क, कैंसर एवं अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित निर्धन मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे हजारों जरूरतमंदों को राहत मिल रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़