न्यायपालिका
23 May, 2026

जामिया नगर गैंगरेप मामले में एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली के जामिया नगर में दलित महिला के कथित गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर दिल्ली पुलिस से सात दिनों में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

नई दिल्ली, 23 मई ।

जामिया नगर क्षेत्र में दलित महिला के कथित अपहरण, गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए गंभीर रुख अपनाया है और दिल्ली पुलिस से तत्काल कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।

आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा सात दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ बार-बार यौन शोषण किया गया तथा दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया। आयोग ने इस पूरे मामले में दर्ज एफआईआर, आरोपियों की गिरफ्तारी, मेडिकल एवं फॉरेंसिक जांच, मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान और पीड़िता की सुरक्षा व पुनर्वास से जुड़े सभी कदमों की जानकारी मांगी है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा, जातिगत उत्पीड़न और जबरन धार्मिक दबाव जैसे मामलों में कानून के तहत कठोर कार्रवाई आवश्यक है और पीड़िता की सुरक्षा एवं गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़