राजस्थान
15 May, 2026

जोधपुर में हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 युवक पकड़े गए, अवैध शराब भी बरामद

जोधपुर के प्रतापनगर क्षेत्र में कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारकर 24 युवकों को पकड़ा तथा मौके से अवैध शराब और बीयर बरामद करते हुए संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

जोधपुर, 15 मई।

शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में कैफे की आड़ में संचालित हुक्का बार पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें लगभग 24 युवक मौके से पकड़े गए।

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कैफे से अवैध शराब और बीयर की भारी मात्रा बरामद हुई, जिसके आधार पर अलग से मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ कोटपा के तहत चालान तैयार किए गए हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस आयुक्तालय के एडीसीपी रविंद्र बोथरा, थानाधिकारी भवानी सिंह सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा, जहां कैफे में मौजूद युवकों में हड़कंप मच गया और उन्हें वहीं रोक लिया गया।

तलाशी के दौरान कैफे से महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें और बीयर के कई कैन बरामद हुए, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संचालक के खिलाफ भी जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़