अपराध
14 May, 2026

कुल्लू में नशे पर बड़ी कार्रवाई, सिंथेटिक ड्रग्स और हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू जिले में पुलिस ने कसोल और भुंतर क्षेत्रों में छापेमारी कर सिंथेटिक ड्रग्स और हेरोइन बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा नशा तस्करी नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।

कुल्लू, 14 मई।

जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और हेरोइन बरामद की गई है। इस कार्रवाई से नशा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

मणिकर्ण थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कसोल क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी की, जहां से सिंथेटिक नशीले पदार्थ बरामद किए गए। होटल परिसर में लीजर के कब्जे से 31.97 ग्राम मेथ, 0.42 ग्राम एमडीएमए, 0.25 ग्राम एलएसडी पेपर स्ट्रिप्स और 12.23 ग्राम चरस जब्त की गई।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान विरेन्द्र सिंह उर्फ विरेन (27 वर्ष) पुत्र रानू सिंह निवासी बदेहड़, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा तथा विवेक शर्मा (26 वर्ष) पुत्र मदन लाल शर्मा निवासी कोटला, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

दूसरी कार्रवाई में भुंतर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सीएच तेगुवेहड़ परिसर के गेट के भीतर निर्माणाधीन अस्पताल साइट पर दबिश दी। इस दौरान जोगिन्द्र सिंह (36 वर्ष) पुत्र राम सिंह निवासी पिपलागे, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे के स्रोत, सप्लाई चैन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। साथ ही जिले में नशे के खिलाफ अभियान को लगातार और तेज किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़