महाराष्ट्र
13 Apr, 2026

ठाणे में दो वाहनों की भीषण टक्कर, आठ लोगों की मौत और एक घायल

ठाणे जिले के कल्याण-अहिल्या नगर हाईवे पर रायते गांव के पास सिमेंट मिक्सर और पिकअप वाहन की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई, 13 अप्रैल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण-अहिल्या नगर हाईवे पर रायते गांव के निकट सोमवार सुबह एक सिमेंट मिक्सर वाहन और पिकअप वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल मुरबाड़ सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और मामले की जांच पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन मुरबाड़ से कल्याण की ओर जा रहा था, तभी सुबह करीब 11 बजे रायते गांव के पास नवनिर्मित पुल पर यह वाहन सामने से आ रहे सिमेंट मिक्सर वाहन से जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई।

इस हादसे में आठ लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि एक घायल व्यक्ति का इलाज मुरबाड़ सरकारी अस्पताल में जारी है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़