असम
12 May, 2026

मोदी के विजन से असम में विकास की नई ऊंचाइयां, रेखा गुप्ता ने सराहा शपथ ग्रहण

गुवाहाटी में आयोजित असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में रेखा गुप्ता ने मोदी के विजन और सुशासन के कारण असम के विकास तथा नई सरकार की संभावनाओं की सराहना की।

नई दिल्ली, 12 मई।

गुवाहाटी में असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा तथा उनके मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले सभी सहयोगी मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी विचार और पूर्वोत्तर को भारत की अष्टलक्ष्मी के रूप में स्थापित करने की नीति के चलते असम आज विकास के नए शिखरों को छू रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत जनता के विश्वास और स्थिरता का स्पष्ट प्रमाण है।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों को अष्टलक्ष्मी के रूप में जो सम्मान और पहचान मिली है, उसे आज जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। असम का मजबूत जनादेश इस बात की पुष्टि करता है कि सबके साथ और सबके विकास के संकल्प ने राज्य में सुशासन और सेवा के नए युग को और सुदृढ़ किया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बनी नई सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी तथा समृद्ध और विकसित असम के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़