अपराध
07 May, 2026

पदम सागर हादसे में नया मोड़, छात्र के पिता ने सहपाठियों पर लगाया हत्या का आरोप

जोधपुर के पदम सागर में 12वीं के छात्र की डूबने से मौत के मामले में पिता ने सहपाठियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस जांच को नया मोड़ दे दिया है।

जोधपुर, 07 मई।

शहर के पदम सागर तालाब में 12वीं के छात्र की डूबने से हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। छात्र के पिता ने अब सहपाठियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोर्ट के माध्यम से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिससे मामला अब जांच के नए चरण में पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार 4 मार्च को पृथ्वीपुरा रसाला रोड निवासी छात्र सागर वैष्णव अपने दो-तीन सहपाठियों के साथ परीक्षा समाप्त होने के बाद पदम सागर तालाब पहुंचा था। बताया गया कि सभी छात्र पहले एक मंदिर गए थे और उसके बाद नहाने के लिए तालाब पहुंचे थे।

घटना के समय मृतक छात्र को तैरना नहीं आता था, जबकि उसके दो साथियों को तैरने का ज्ञान था। साथियों ने उसे पानी में उतरने से मना भी किया था, लेकिन इसके बावजूद उसने पानी में छलांग लगा दी, जिसके बाद वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथी सुरक्षित बाहर निकल आए थे।

घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद छात्र का शव बाहर निकाला था और प्रारंभ में इसे मर्ग का मामला मानकर जांच शुरू की गई थी।

अब मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत सामान्य घटना नहीं है, बल्कि इसमें सहपाठियों की भूमिका संदिग्ध है। इसी आधार पर उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि मामले में पहले से मर्ग दर्ज था और जांच जारी थी, लेकिन नए आरोपों के बाद अब हत्या के एंगल से भी विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़