अपराध
29 Apr, 2026

नोएडा में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या कर शव फेंका, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के जेवर क्षेत्र में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बेटी की हत्या कर शव यमुना किनारे फेंकने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा, 29 अप्रैल।

जेवर थाना क्षेत्र के रोही गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेले पिता ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी की हत्या कर उसके शव को यमुना नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।

घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपी ने किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन जांच के दौरान पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने मंगलवार रात किशोरी के कंकाल को यमुना किनारे झाड़ियों से बरामद किया और बुधवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी के अनुसार रोही गांव निवासी सुरेंद्र (45) ने तीन विवाह किए थे। उसकी तीसरी पत्नी तुलसी है, जिसकी पहली शादी से 17 वर्षीय बेटी रिया थी।

परिजनों के अनुसार 20 अप्रैल को सुरेंद्र ने रिया के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और शव को यमुना किनारे जंगल में फेंक दिया था। इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

जांच में यह भी सामने आया कि रिया अधिकतर समय अपनी नानी के घर रहती थी और कभी-कभी ही सौतेले पिता के घर आती थी। मृतका ने पहले भी आरोप लगाया था कि उसका सौतेला पिता उस पर गलत नजर रखता था।

संदेह के आधार पर पुलिस ने सुरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने किशोरी का शव यमुना किनारे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़