अपराध
07 May, 2026

रामपुर में सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, एफआईआर दर्ज

शिमला के रामपुर में सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

शिमला, 07 मई।

रामपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक पालतू कुत्ते की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। कुत्ते के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कंचन गुप्ता अपने पालतू कुत्ते को देर शाम दुकान के बाहर लेकर गई थीं। इसी दौरान कुत्ता अचानक सड़क की ओर भाग गया और कुछ ही देर में एक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसके बाद परिवार ने गहरा आक्रोश जताया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनका कुत्ता परिवार का हिस्सा था और उसकी मौत से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत की जा रही है और सभी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़