हैदराबाद, 08 मई।
जुबली हिल्स क्षेत्र के प्रशासन नगर में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी विनय रंजन राय की पत्नी तानुजा (62) की उनके घर में हत्या कर दी गई। उनका शव घर की पहली मंजिल पर बरामद हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस के अनुसार यह घटना रात करीब दो बजे के आसपास की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में इस वारदात में घरेलू नौकर की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि एक नेपाली गिरोह ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया हो सकता है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान और घटना के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।





.jpg)

.jpg)


