झारखंड
06 May, 2026

रांची में राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल, डिजिटल नीति और उपभोक्ता हितों पर ज्ञापन सौंपा

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन किराया वसूली, डिजिटल दुरुपयोग, विद्यार्थियों में बढ़ते स्क्रीन व्यसन और कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए समग्र नीति और प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

रांची, 06 मई।

रांची स्थित लोकभवन में बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से हिन्दू जनजागृति समिति के राज्य समन्वयक शंभू गवारे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समसामयिक और जनहित से जुड़े विषयों पर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित करते हुए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में निजी बसों के संचालन में ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म्स द्वारा कथित रूप से अधिक किराया वसूले जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ ही डिजिटल माध्यमों के दुरुपयोग से उपभोक्ता हितों पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चिंता व्यक्त की गई और इस पर एक समग्र राष्ट्रीय नीति बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने विद्यार्थियों में तेजी से बढ़ते डिजिटल व्यसन को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इसका बच्चों और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए ‘स्क्रीन टाइम’ को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश तय करने की मांग की गई।

इसी क्रम में महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी से जुड़े एक प्रकरण का उल्लेख करते हुए कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर भी चिंता जताई गई। प्रतिनिधिमंडल ने ऐसे मामलों में प्रभावी और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत के अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, पुरातात्विक विशेषज्ञ एवं समाजसेवी एसडी सिंह, पूजा चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़