छत्तीसगढ़
21 Mar, 2026

रायपुर–बिलासपुर रूट पर कई मेमू ट्रेनें रद्द और आंशिक संचालन

रायपुर–बिलासपुर रूट पर अधोसंरचना कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनों को रद्द और कुछ का संचालन आंशिक रूप से किया जा रहा है।

बिलासपुर, 21 मार्च 2026।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना कार्य का असर रेल यातायात पर दिखाई देने लगा है, जिसके कारण रायपुर–बिलासपुर रूट पर कई मेमू ट्रेनों को रद्द और कुछ का संचालन आंशिक रूप से किया जा रहा है।

हथबंद-भाटापारा सेक्शन में लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 पर रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस दौरान गर्डर डि-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते 22 और 23 मार्च को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि 22 मार्च को छह और 23 मार्च को दो मेमू/पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। 22 मार्च को रद्द ट्रेनों में रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर, बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर, बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर, कोरबा–रायपुर पैसेंजर और रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर शामिल हैं।

23 मार्च को रद्द ट्रेनों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर और रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा। 22 मार्च को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त कर दी जाएगी, जबकि गोंदिया से चलने वाली 68861 मेमू पैसेंजर बिलासपुर से ही प्रारंभ होगी, जिससे बिलासपुर और गोंदिया के बीच इन ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। यह कार्य यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़