अपराध
29 Apr, 2026

शिमला में घर से चिट्टा बरामद, महिला सहित तीन गिरफ्तार

शिमला के जुब्बल क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक घर से चिट्टा बरामद कर महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है तथा मामले की जांच जारी है।

शिमला, 29 अप्रैल।

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है और एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जुब्बल क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

सूचना मिली थी कि एक रिहायशी मकान के कमरे से नशे की अवैध बिक्री की जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को रोहड़ू उपमंडल की डिटेक्शन सेल की टीम नियमित गश्त और विशेष जांच अभियान पर थी, तभी जुब्बल कैंची के पास यह सूचना प्राप्त हुई।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर बताए गए घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान कमरे के भीतर तीन व्यक्ति मौजूद पाए गए, जिनकी पहचान विनय वर्मा (40) और पंकज (25) निवासी जुब्बल तथा पूजा (31) निवासी कोटखाई के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान गवाहों की मौजूदगी में कमरे से 20 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद हुआ, जो आरोपियों के कब्जे में पाया गया। इसके बाद तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में पुलिस थाना जुब्बल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान का हिस्सा है। मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नशे की सप्लाई कहां से हो रही थी तथा इसमें और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़