अपराध
29 Apr, 2026

शिमला में महिला से पर्स छीनकर आरोपी फरार, एफआईआर दर्ज

शिमला के रामपुर क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला से सुनसान स्थान पर पर्स छीनकर आरोपी फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला, 29 अप्रैल।

रामपुर क्षेत्र में मंदिर जाने के लिए पैदल जा रही एक महिला से सुनसान स्थान पर पर्स छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला ने बताया कि उसके साथ चल रहे एक व्यक्ति ने अचानक मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया और धक्का देकर भाग गया।

घटना के बाद महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन आसपास से गुजर रहे किसी वाहन ने रुकने की कोशिश नहीं की, जिसके कारण आरोपी आसानी से मौके से फरार हो गया।

यह मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार को इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत कोलकाता निवासी 54 वर्षीय गुंजन कनोडिया द्वारा दी गई है, जो शरायकोटी माता मंदिर तकलेच की ओर पैदल यात्रा पर निकली थीं।

जानकारी के अनुसार महिला ने रास्ते में एक बोलेरो कैंपर में लिफ्ट ली थी, जिसमें चालक के साथ एक पुरुष और एक लड़की भी सवार थे। तकलेच के पास वाहन आगे नहीं जा सका, जिसके बाद चालक ने सभी को सेरी नामक स्थान पर उतार दिया और वापस लौट गया, जबकि लड़की अपने गांव की ओर चली गई। इसके बाद महिला और वह पुरुष पैदल आगे बढ़ने लगे।

महिला का कहना है कि सड़क किनारे एक जलस्रोत के पास उस व्यक्ति ने अचानक उसका पर्स छीन लिया और उसे धक्का देकर गांव की दिशा में भाग गया। पर्स में मोबाइल फोन, चार्जर, प्लग, डायरी, आधार कार्ड की प्रति और लगभग छह हजार रुपये नकद रखे हुए थे।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगभग चालीस वर्ष का अज्ञात व्यक्ति है, जिसे वह सामने आने पर पहचान सकती है। घटना के बाद महिला ने पुलिस के साथ सेरी, अनुराक्षी और जोगनी गांवों में आरोपी की तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़