मध्य प्रदेश
13 Apr, 2026

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, दिन में बिजली उपयोग पर लाखों को मिला फायदा

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को दिन के समय बिजली उपयोग पर दी गई छूट से लाखों लोगों को आर्थिक राहत मिली है।

भोपाल, 13 अप्रैल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले जिलों में स्मार्ट मीटर उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को ‘टाइम ऑफ डे’ टैरिफ व्यवस्था के तहत विशेष लाभ दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत सोलर ऑवर यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच बिजली की खपत पर 20 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

कंपनी क्षेत्र में कुल 6 लाख 82 हजार 249 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को इस व्यवस्था का सीधा फायदा मिला है। इन उपभोक्ताओं को बिजली बिल में कुल 4 करोड़ 40 लाख 44 हजार रुपये की छूट दी गई है। इनमें अकेले भोपाल जिले के 3 लाख 60 हजार 423 उपभोक्ताओं को 2 करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपये की राहत प्रदान की गई है, जिससे उनके मासिक खर्च में कमी आई है।

कंपनी प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे नई तकनीक को अपनाते हुए अपने घरों और प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगवाएं। बताया गया कि स्मार्ट मीटर ऊर्जा बचत के साथ-साथ उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर नियंत्रण रखने में मदद करते हैं और आर्थिक रूप से भी लाभ पहुंचाते हैं।

इसके साथ ही यह भी बताया गया कि सोलर ऑवर के दौरान 10 किलोवाट तक स्वीकृत भार वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट मिलती है। किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता कॉल सेंटर 1912 या संबंधित अधिकारी से ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़