उत्तराखंड
13 Apr, 2026

एसएमजेएन महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

हरिद्वार के एसएमजेएन महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उनके जीवन एवं कार्यों पर विचार व्यक्त किए।

हरिद्वार, 13 अप्रैल।

एसएमजेएन महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अंतर्गत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके जीवन एवं कार्यों पर केंद्रित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान देने के साथ-साथ आधुनिक भारत की सामाजिक और वैचारिक संरचना को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के दर्शन के तीन प्रमुख आधार शिक्षा, चरित्र निर्माण एवं नैतिकता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व हैं, जो वर्तमान प्रतिस्पर्धी समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं। इन मूल्यों को अपनाकर विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान मानसी, भावेश पंवार, संस्कृति शर्मा, रिया कश्यप, खुशी शर्मा, दिव्यांशु नेगी, अनिष्का रावत और कशिश शुक्ला सहित कई विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए। सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन दर्शन हर युग में प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनाक्षी शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कई प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़