सोपोर, 07 मई।
सोपोर के गुंड ब्राथ क्षेत्र में गुरुवार को सेना के वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा अचानक हुआ, जिसके बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए बच्चे को तुरंत उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल सोपोर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मोहम्मद जैन (3) पुत्र आमिर हुसैन तांत्रे निवासी गुंड ब्राथ, सोपोर के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने संबंधित थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।











.jpg)
