प्रशासनिक खबरें
16 Jul, 2026

भोपाल के 7 स्किन क्लीनिकों को नोटिस ,बाल उगाने के दावों पर सख्ती

भोपाल में बाल उगाने और त्वचा उपचार के नाम पर कथित भ्रामक दावों की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 6 से 7 स्किन क्लीनिकों को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल, 16 जुलाई।

राजधानी भोपाल में बाल उगाने और त्वचा संबंधी उपचार के नाम पर कथित धोखाधड़ी की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने शहर के करीब 6 से 7 स्किन क्लीनिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। वहीं, कुछ एलोपैथिक चिकित्सकों द्वारा नियमों के विपरीत आयुर्वेदिक उपचार किए जाने की शिकायतों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ त्वचा एवं सौंदर्य क्लीनिक बाल उगाने, हेयर ट्रांसप्लांट, थेरेपी और चेहरे की झाइयों के इलाज के नाम पर लोगों को गुमराह कर मोटी रकम वसूल रहे हैं। इसके अलावा कई क्लीनिकों पर इलाज को लेकर भ्रामक और बड़े-बड़े विज्ञापन जारी करने के आरोप भी सामने आए हैं।

इन शिकायतों के आधार पर विभाग ने शहर के करीब छह से सात स्किन क्लीनिकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों की विस्तृत जांच की जा रही है और प्रत्येक शिकायत की अलग-अलग स्तर पर पड़ताल की जा रही है।

जांच के दौरान यह मामला भी सामने आया है कि कुछ एलोपैथिक डॉक्टर नियमों के विपरीत आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इस पहलू की भी गहन जांच कर रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि नोटिस जारी कर संबंधित क्लीनिकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रामक प्रचार या चिकित्सा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित क्लीनिकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़