अपराध
17 Jul, 2026

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 154 ग्राम चिट्टा और 1.412 किलो चरस जब्त, सात गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 154.51 ग्राम चिट्टा, 1.412 किलोग्राम चरस जब्त कर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

धर्मशाला, 17 जुलाई।

कांगड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 154.51 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 1.412 किलोग्राम चरस बरामद की है। कार्रवाई के दौरान सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई दो ऑल्टो कारें और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

एसपी कुलभूषण वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि यह कार्रवाई पुलिस के 'चिट्टा और नशा विरोधी अभियान' के तहत धर्मशाला, पालमपुर और बैजनाथ क्षेत्रों में की गई। सबसे बड़ी बरामदगी धर्मशाला थाना क्षेत्र में हुई, जहां 154.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.05 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में मुख्य आरोपित संदीप को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग की संलिप्तता भी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार पालमपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में 114 ग्राम और 1.002 किलोग्राम चरस बरामद की गई। इन मामलों में धीरज कुमार और जोगिंदर कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं बैजनाथ थाना क्षेत्र में 269 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसमें अनिल कुमार, शिवान और एक नाबालिग को आरोपित बनाया गया है।

पुलिस ने बताया कि तीनों मामलों में कुल 1.412 किलोग्राम चरस जब्त की गई है। गिरफ्तार सात आरोपितों में पांच शातिर अपराधी और दो नाबालिग शामिल हैं। सभी से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों और नशे की आपूर्ति श्रृंखला की जानकारी जुटाई जा रही है।

एसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि कांगड़ा पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कार्रवाई कर रही है और इस अभियान को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़