अपराध
17 Jul, 2026

बिना नंबर की पिकअप से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

उज्जैन के महिदपुर क्षेत्र में पुलिस ने बिना नंबर की पिकअप से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

उज्जैन, 17 जुलाई।

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की एक पिकअप से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर महिदपुर थाना पुलिस ने ग्राम रसूलपुरा फंटा पर घेराबंदी कर बिना नंबर की पिकअप को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 30 लीटर कच्ची शराब से भरी एक केन बरामद हुई। मौके से वाहन में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने अपनी पहचान सुरेश गायरी, निवासी खासपुरा (आलोट) और धीरब कंजर, निवासी अरनिया डेरा के रूप में बताई। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 49-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने करीब पांच लाख रुपये कीमत की पिकअप भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपितों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कच्ची शराब कहां से लाई गई थी, इसे कहां ले जाया जा रहा था और इस तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़