अपराध
17 Jul, 2026

उज्जैन में लूट की वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

उज्जैन पुलिस ने एक ही रात में लूट की कई वारदातों को अंजाम देने के आरोप में एक युवक और दो नाबालिग अपचारियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

उज्जैन, 17 जुलाई।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक ही रात में लूट की कई वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने भोपाल निवासी एक युवक और दो नाबालिग अपचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चाकू, लूटी गई सोने की चेन, दो मोबाइल फोन और चोरी की एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया है। पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में भी उनसे पूछताछ कर रही है।

नीलगंगा थाना पुलिस के अनुसार 14 जुलाई की रात सुभाष नगर स्थित ओम रेसीडेंसी निवासी तुषार किशनानी अपनी मां और छोटे भाई कृष्णा के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान काले रंग की स्कूटी पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और पहले मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मोबाइल हाथ से छूटकर सड़क पर गिरने के बाद आरोपी कुछ दूर जाकर लौटे और चाकू दिखाकर कृष्णा से घड़ी तथा सोने की चेन देने की धमकी दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर चेन और घड़ी लूटकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार उसी रात आरोपितों ने शास्त्री नगर में अशोक धनवानी से सोने की चेन तथा अलखधाम नगर में शुभम सेन का मोबाइल भी लूट लिया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बैरागढ़ निवासी कुणाल कटारिया (25) तथा दो नाबालिग अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चाकू, सोने की चेन, दो मोबाइल और चोरी की स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अन्य आपराधिक मामलों में भी संलिप्त होने की जानकारी दी है। अब उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में भूमिका की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़