प्रशासनिक खबरें
17 Jul, 2026

MP कैडर के 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को मिला IPS अवार्ड, तीन महिला अफसरों की भी शामिल

मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को वर्ष 2025 की डीपीसी की अनुशंसा पर भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति दी गई है।

भोपाल, 17 जुलाई।

मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। यह पदोन्नति वर्ष 2025 की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की अनुशंसा के आधार पर की गई है।

आईपीएस में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में निमिषा पांडे, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सव्यसाची सराफ और समर वर्मा शामिल हैं। इनमें निमिषा पांडे, मनीषा पाठक सोनी और सुमन गुर्जर तीन महिला अधिकारी हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के तहत इन अधिकारियों की भारतीय पुलिस सेवा में एक वर्ष की परिवीक्षा पर नियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। परिवीक्षा अवधि के दौरान उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (प्रोबेशन) नियम, 1954 के तहत इंडक्शन ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार 25 जून को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य संजय वर्मा की उपस्थिति में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई थी। बैठक में राज्य सरकार के प्रस्ताव के आधार पर नौ रिक्त पदों पर विचार किया गया, लेकिन केवल सात अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए उपयुक्त पाया गया। दो पदों के लिए कोई भी अधिकारी उपयुक्त नहीं पाया गया।

डीपीसी में वर्ष 1997 और 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया था। इनमें सीताराम ससत्या, अमृत मीणा, निमिषा पांडे, राजेश मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, संदीप मिश्रा, सव्यसाची सराफ, समर वर्मा और सत्येंद्र सिंह तोमर शामिल थे।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़