भोपाल, 17 जुलाई।
जिला अभिभाषक संघ, भोपाल के द्वि-वार्षिक चुनाव (2026-28) के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता वासु वासवानी ने मतगणना पूरी होने के बाद विभिन्न पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की।
चुनाव परिणामों के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह रावत अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सिद्धार्थ त्रिलोक तिवारी उपाध्यक्ष, कुमारी मीरा चरार महिला उपाध्यक्ष, मुकेश नागपुरे सचिव, बारिज गुप्ता सह-सचिव, अनिता पराशर कोषाध्यक्ष तथा प्रतीक जैन पुस्तकालयाध्यक्ष चुने गए।
वरिष्ठ पुरुष कार्यकारिणी में अमित सिंह, दीपक अग्रवाल, कृष्ण मोहन गुप्ता, कृष्ण राहुल श्रीवास्तव, मनोहर पाठक, राधेश्याम शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, संजय कुमार सेन, सिद्धार्थ सिंह और योगेन्द्र गोस्वामी निर्वाचित हुए।
वरिष्ठ महिला कार्यकारिणी में भारती यादव, नीतू त्रिपाठी और रतिका दुबे ने जीत दर्ज की।
कनिष्ठ पुरुष कार्यकारिणी में शुभांगी शर्मा, हर्षदीप सिंह सोलंकी, पवन पाटीदार, राहुल यादव, सोनू कुशवाह, तुषार रायकवार और विनम्र कोठारी निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं, कनिष्ठ महिला कार्यकारिणी में रचना ठाकूर, रमा त्रिपाठी और सिराजुन निशा को सदस्य चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपे गए विश्वास और जिम्मेदारी पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिवक्ताओं के सम्मान, हितों की रक्षा तथा लंबित समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।














