अपराध
17 Jul, 2026

कोयला और कथित शराब घोटाला: रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड पांच दिन बढ़ी

कोयला और कथित शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल 22 जुलाई तक ईओडब्ल्यू की पुलिस रिमांड में रहेंगे।

रायपुर, 17 जुलाई।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और कथित शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड अदालत ने पांच दिन के लिए बढ़ा दी है। अब वह 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) की हिरासत में रहेंगे।

रामगोपाल अग्रवाल के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि ईओडब्ल्यू ने आगे की पूछताछ के लिए अदालत से पांच दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

गौरतलब है कि रामगोपाल अग्रवाल को पहले कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था और इस प्रकरण में वह नौ दिन की पुलिस रिमांड पर थे। इसी दौरान ईओडब्ल्यू ने उन्हें कथित शराब घोटाला मामले में भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जांच एजेंसी दोनों मामलों में एक साथ पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के अनुसार विस्तारित रिमांड के दौरान जांच एजेंसी वित्तीय लेनदेन, अन्य आरोपितों की भूमिका, दस्तावेजी साक्ष्यों और दोनों मामलों के संभावित संबंधों को लेकर रामगोपाल अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ करेगी। दोनों मामलों की जांच फिलहाल जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़