सरकार व नीतियाँ
17 Jul, 2026

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अशोकनगर रेलवे स्टेशन का हुआ लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अशोकनगर रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण किया, जबकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम में शामिल हुए।

अशोकनगर, 17 जुलाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इनमें मध्य प्रदेश का अशोकनगर रेलवे स्टेशन भी शामिल रहा। इस अवसर पर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि अशोकनगर रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप जिले के विकास और क्षेत्र की प्रगति का प्रतीक है।

पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन पर आधुनिक प्रतीक्षालय, आकर्षक भवन, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं और डिजिटल सूचना प्रणाली सहित कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को केंद्रीय मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिले के ग्राम सेमरी शाहबाद में नवीन ग्राम चौपाल तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 23.58 लाख रुपये की लागत से हुए जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यालय में 1.5 लाख रुपये की लागत से स्थापित डिजिटल बोर्ड और पांच किलोवाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का भी शुभारंभ किया।

सिंधिया ने कहा कि ग्राम चौपाल गांव की सामाजिक परंपराओं और सामुदायिक संवाद की संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने विद्यालय में विकसित आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा, डिजिटल शिक्षा और सीसीटीवी जैसी व्यवस्थाएं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए ग्राम पंचायत और स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़