सरकार व नीतियाँ
17 Jul, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने जींद में लाभार्थियों को सौंपी नए आवास की चाबी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जींद में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को नए पक्के घरों की चाबियां सौंपकर उन्हें गृह प्रवेश की शुभकामनाएं दीं।

जींद, 17 जुलाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थियों को नए पक्के आवास की चाबियां सौंपकर उनके वर्षों पुराने घर के सपने को साकार किया। इस अवसर पर लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले घर को अपने जीवन का यादगार पल बताया।

प्रधानमंत्री के हाथों आवास की चाबी प्राप्त करने वालों में अमरेहड़ी गांव की रेखा और संतोष, पांडु पिंडारा गांव की शीला तथा मनीषा और अशरफगढ़ गांव की रविंद्रा शामिल रहीं। लाभार्थियों ने नए घर की चाबी मिलने पर खुशी जताते हुए इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण क्षण बताया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। साथ ही लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया। उन्होंने लाभार्थियों को गृह प्रवेश की शुभकामनाएं भी दीं।

अमरेहड़ी गांव की रेखा ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से कच्चे मकान में रह रही थीं और परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित आवास मिला है और अब वह अपनी बेटी के भविष्य को लेकर अधिक आश्वस्त हैं।

इसी गांव की संतोष ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पक्का मकान मिलना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। उन्होंने योजना के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके जैसे अनेक परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

पांडु पिंडारा गांव की शीला और मनीषा ने भी कहा कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें अपना पक्का घर मिला है। उन्होंने इसे महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल बताया।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़