न्यायपालिका
17 Jul, 2026

हिसार सीवेज प्लांट हादसे पर एनएचआरसी का स्वतः संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

हिसार के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में श्रमिक की मौत और एक के घायल होने की घटना पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है।

नई दिल्ली, 17 जुलाई।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के हिसार जिले में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत और दूसरे के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में हरियाणा के मुख्य सचिव और हिसार के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

प्रकाशित जानकारी के अनुसार श्रमिकों को एक ठेकेदार द्वारा अवरुद्ध पाइपलाइन की सफाई के लिए लगाया गया था। सफाई के दौरान दोनों श्रमिक बिना सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतर गए, जहां जहरीली गैस के संपर्क में आने से एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक का अस्पताल में उपचार जारी है।

मृतक के परिजनों ने घटना के लिए ठेकेदार और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले को गंभीर मानते हुए आयोग ने विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है।

एनएचआरसी ने अपने नोटिस में जांच की वर्तमान स्थिति, घायल श्रमिक के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तथा मृतक के निकटतम परिजन और घायल श्रमिक को दिए गए मुआवजे, यदि कोई हो, उसका पूरा विवरण भी रिपोर्ट में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़