देहरादून, 17 जुलाई।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को देहरादून में दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
राहुल गांधी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अमर मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान टेंट का लोहे का ढांचा गिरने से अमर मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
देहरादून दौरे के दौरान राहुल गांधी ने दिवंगत कार्यकर्ता के घर पहुंचकर परिवार का हालचाल जाना और कुछ समय उनके साथ बिताकर शोक साझा किया।














