अपराध
17 Jul, 2026

म्यूटेशन के बदले रिश्वत मांगने वाला पटवारी 75 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

जोधपुर में एसीबी ने कृषि भूमि के म्यूटेशन के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में एक पटवारी को 75 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जयपुर, 17 जुलाई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल यूनिट, जोधपुर ने म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में एक पटवारी को 75 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित पर कृषि भूमि के म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि जोधपुर जिले के पोपावास पटवार मंडल के पटवारी तथा बम्बोर पटवार मंडल के अतिरिक्त प्रभारधारी अंकुश बाघेला के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत के अनुसार ग्राम जोलियाली स्थित कृषि भूमि में सब-डिवीजन प्लान के तहत खेतेश्वर मार्केट योजना की 20 दुकानों के कुल 500 वर्गगज क्षेत्रफल का म्यूटेशन दर्ज करने के एवज में वह प्रति दुकान पांच हजार रुपये के हिसाब से कुल एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि रिश्वत नहीं देने पर म्यूटेशन की प्रक्रिया जानबूझकर लंबित रखी जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई।

निरीक्षक मनीष चौधरी और उनकी टीम ने आरोपी पटवारी को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़