Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

चौसा चेक पोस्ट पर नैनो कार से 87.84 लीटर शराब और बीयर जब्त

चौसा चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग ने टाटा नैनो कार से 87.84 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए वाहन कब्जे में लिया।

बक्सर, 28 जुलाई।

जिले के चौसा चेक पोस्ट पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा नैनो कार से कुल 87.84 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की। यह कार्रवाई चेक पोस्ट प्रभारी के नेतृत्व में की गई।

जांच के दौरान यूपी 32 ईटी 2327 नंबर की टाटा नैनो कार की तलाशी ली गई। तलाशी में ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की (180 एमएल) की 188 बोतलें, कुल 33.84 लीटर, तथा किंगफिशर बीयर (500 एमएल) की 108 कैन, कुल 54 लीटर, बरामद हुई। इस तरह वाहन से कुल 87.84 लीटर शराब एवं बीयर जब्त की गई।

कार्रवाई के बाद वाहन जब्त कर लिया गया। मामले में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर गांव निवासी करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उत्पाद विभाग के अनुसार जिले में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़