Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

बाइक चलाते युवक के खाते से 2.34 लाख रुपये उड़ाए

मथानिया में बाइक चला रहे युवक के मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने के बीच साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 2.34 लाख रुपये निकाल लिए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जोधपुर, 28 जुलाई।

जोधपुर के निकट स्थित मथानिया क्षेत्र का एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। युवक बाइक से जा रहा था, तभी उसके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे। कुछ देर बाद रुककर जांच करने पर पता चला कि उसके बैंक खाते से 2.34 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।

पीड़ित ने मामले की जानकारी तुरंत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई। इसके बाद मथानिया थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया। घटना 26 जुलाई की बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, मांडियाईखुर्द निवासी केवलराम पुत्र भींयाराम जाट ने शिकायत में बताया कि बाइक चलाने के दौरान उसके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आते रहे। इसी बीच किसी शातिर ने उसके बैंक खाते से 2 लाख 34 हजार 76 रुपये निकाल लिए।

राशि निकलने का पता चलने के बाद पीड़ित ने पहले साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और फिर पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़