Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
28 Jul, 2026

दिल्ली में शिवराज से मिले रेवंत रेड्डी, आवास और सूखे पर मांगी मदद

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा फंड और सूखे से राहत के लिए केंद्र से सहयोग का अनुरोध

नई दिल्ली, 28 जुलाई।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और राज्य में सूखे की स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से विभिन्न योजनाओं में सहयोग देने का आग्रह किया।

बैठक के बाद रेवंत रेड्डी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तेलंगाना को एक भी आवास स्वीकृत नहीं हुआ, जबकि अन्य राज्यों को बड़ी संख्या में आवास आवंटित किए गए हैं। उन्होंने राज्य के 11.56 लाख पात्र गरीब परिवारों के लिए आवास स्वीकृत करने की मांग रखी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मनरेगा के लंबित भुगतान जारी करने और नई परियोजनाओं के प्रस्तावों पर भी केंद्रीय मंत्री से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने इन मामलों पर शीघ्र विचार करने का आश्वासन दिया है।

रेवंत रेड्डी ने राज्य में कम बारिश, सूखे और फसल उत्पादन में आई गिरावट का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि हालात का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम भेजी जाए और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उनके अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही टीम भेजने और हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इंदिरम्मा आवास, मनरेगा और कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को लिखित ज्ञापन भी सौंपा गया है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को तेलंगाना आने का निमंत्रण देते हुए उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग प्रदान करेगी।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़