नई दिल्ली, 30 जुलाई।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के चलते राष्ट्रपति भवन में होने वाला चेंज ऑफ गार्ड समारोह एक और आठ अगस्त को आयोजित नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास के कारण दोनों तारीखों पर इस रस्मी समारोह को स्थगित किया गया है।
आम दिनों में यह समारोह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित किया जाता है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को देखते हुए इसमें अस्थायी बदलाव किया गया है।
राष्ट्रपति भवन ने बताया कि पूर्वाभ्यास पूरा होने के बाद चेंज ऑफ गार्ड समारोह फिर से तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू कर दिया जाएगा।

















