Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नेपाल
30 Jul, 2026

नेपाल क्लब में भारतीय पर्यटकों से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

नेपाल के काठमांडू स्थित डांस क्लब में भारतीय पर्यटकों से मारपीट और जबरन भुगतान कराने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

काठमांडू, 30 जुलाई।

नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक डांस क्लब में दो भारतीय पर्यटकों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने लाजिमपाट स्थित बॉलीवुड डांस क्लब से कंचनपुर बेलडांडी निवासी महेश रोकाया और नुवाकोट निवासी सुरेंद्र श्रेष्ठ को हिरासत में लिया है।

जांच में सामने आया कि क्लब के कर्मचारियों ने भारतीय पर्यटकों के साथ मारपीट की और उनके साथ गलत व्यवहार किया। आरोप है कि उनसे अधिक बिल बनवाकर मोबाइल बैंकिंग के जरिए जबरन भुगतान भी कराया गया।

मामले में यह भी सामने आया कि आरोपितों ने पुलिसकर्मियों के काम में बाधा पहुंचाई और उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़