Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
संपादकीय
18 Sep, 2026

पेड़ पर टंगा ब्लैकबोर्ड और जमीन पर बैठा भविष्य: अशोकनगर के टोरिया चक में शिक्षा व्यवस्था का शर्मनाक सच

अशोकनगर जिले के टोरिया चक प्राथमिक विद्यालय की छत 2021 में गिरने के बाद से बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जबकि कागजों में स्कूल निजी भवन में संचालित दिखाया जा रहा है।

अशोकनगर, 18 सितंबर।

अशोकनगर जिले के मुंगावली विकासखंड अंतर्गत टोरिया चक प्राथमिक विद्यालय की तस्वीर देखकर कोई भी चौंक जाएगा। बरगद के पेड़ से लटका ब्लैकबोर्ड, जमीन पर बिछी दरी पर बैठे नौनिहाल और पास में बैठी भैंस—यह किसी फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था की जीवंत हकीकत है। वर्ष 2021 में स्कूल भवन की छत ढह गई थी। उसके बाद से आज तक नया भवन नहीं बना। बच्चे कभी पेड़ के नीचे, कभी किसी की दालान में और कभी टीवी के शोर के बीच पढ़ने को मजबूर हैं।

सबसे बड़ा सवाल भवन का है। सितंबर 2021 में स्कूल भवन की छत गिर गई थी। उससे एक साल पहले ही इसे डिस्मेंटल घोषित कर दिया गया था। नियम के अनुसार तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए थी, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी नया भवन नहीं बना। कागजी व्यवस्था में स्कूल को निजी भवन में संचालित दिखाया जा रहा है, लेकिन हकीकत में बच्चे पेड़ के नीचे मच्छरों के बीच बैठकर पढ़ते हैं। कागजों में किराया निकल रहा है और जमीन पर छत नहीं है। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की आशंका भी पैदा करता है।

इस स्कूल में नौ बच्चे दर्ज हैं। चार बच्चे बिना प्रवेश के बैठते हैं, क्योंकि उनके पास समग्र जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। एक नियमित और एक अतिथि शिक्षक तैनात है। यानी शिक्षक पर्याप्त हैं, पर संसाधन नहीं हैं। सरकार समग्र शिक्षा की बात करती है, लेकिन समग्र आईडी के अभाव में बच्चों को प्रवेश ही नहीं मिल रहा। यह कैसी व्यवस्था है, जहां कागज के अभाव में शिक्षा का अधिकार ही छीन लिया जाए?

सरकार हर साल शिक्षा के लिए बजट बढ़ाने और नए स्कूल, भवन व डिजिटल क्लासरूम की बात करती है, लेकिन टोरिया चक की तस्वीर इन दावों की पोल खोल रही है। चार साल से एक छोटे से प्राथमिक विद्यालय का भवन नहीं बन पाया। सरकार को जर्जर भवनों की सूची बनाकर प्राथमिकता से निर्माण कराना चाहिए, कागजी निजी भवनों की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ने वाला बच्चा जब बड़ा होगा, तो वह यही समझेगा कि उसके लिए केवल नारे थे और हकीकत में कुछ भी नहीं। 

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़