मध्य प्रदेश
13 Apr, 2026

मंदसौर में गेहूं खरीदी पर सख्ती, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश

मंदसौर में कलेक्टर अदिति गर्ग ने अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में गेहूं उपार्जन की गुणवत्ता, जल संवर्धन और जनहित से जुड़े कार्यों पर सख्त निर्देश जारी किए।

मंदसौर, 13 अप्रैल।

साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने गेहूं उपार्जन, जल संवर्धन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गेहूं खरीदी की प्रक्रिया के दौरान गुणवत्ता मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी परिस्थिति में निर्धारित मानकों से समझौता स्वीकार नहीं होगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उपार्जन केंद्रों पर तैनात सर्वेयरों के स्थानांतरण की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से उपार्जन केंद्रों एवं गोदामों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोदामों की क्षमता, किसानों की संख्या, स्लॉट बुकिंग व्यवस्था तथा बारदान की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर बारदान की मांग पहले से भेजी जाए।

बैठक में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी स्तर पर लंबित मामले न रहें।

इसके साथ ही उन्होंने नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों को पेयजल स्रोतों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल संवर्धन जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत सभी विभागों को दिनवार कार्ययोजना बनाकर समन्वित रूप से कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़