मध्य प्रदेश
29 Apr, 2026

आगरमालवा में गौवंश अवशेष मिलने से तनाव, बजरंग दल ने निकाली शवयात्रा और किया प्रदर्शन

आगरमालवा में गौवंश के अवशेष मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया, बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शवयात्रा निकाली और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की, जबकि प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया।

आगरमालवा, 29 अप्रैल।

आगरमालवा जिला मुख्यालय क्षेत्र में सांई मंदिर के पीछे गौवंश के अवशेष मिलने के बाद बुधवार को क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोग विरोध जताते हुए सड़क पर उतर आए।

घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध स्वरूप गौवंश के अवशेषों की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए छावनी नाका चौराहे पर पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि मौके से मिले सभी अवशेषों को एकत्र कर विधिवत अंतिम संस्कार कराया जाए तथा गौवंश की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाए। साथ ही यदि किसी ने जानबूझकर यह घटना की है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सूचना मिलने पर एसडीएम मिलिंद ढोके और एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए लोगों को समझाइश दी। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को शाम चार बजे तक का समय देते हुए शांतिपूर्वक अपना विरोध समाप्त किया।

एसडीएम ने बताया कि शेष अवशेषों की तलाश जारी है और मामले की वैज्ञानिक जांच व पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकें। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़