उत्तर प्रदेश
06 May, 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

मीरजापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में घायल 78 वर्षीय वृद्ध की बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मीरजापुर, 06 मई।

मीरजापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के ओड़ी गांव निवासी 78 वर्षीय सालिकग्राम की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में घायल होने के बाद बुधवार सुबह वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में गहरा शोक फैल गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे वह ओड़ी चट्टी से घर लौट रहे थे, तभी गड़ई नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के बड़े पुत्र माधो सिंह ने ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी राम नारायण राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़