अपराध
29 Apr, 2026

4 किलो 40 ग्राम चरस मामले में दो मुख्य तस्कर गिरफ्तार, कुल आरोपी संख्या चार हुई

कांगड़ा पुलिस ने 4 किलो 40 ग्राम चरस मामले में जांच के दौरान दो मुख्य तस्करों को गिरफ्तार करते हुए कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी दर्ज की है।

धर्मशाला, 29 अप्रैल

जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने बीते दिन बरामद किए गए 4 किलो 40 ग्राम चरस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर अंजाम दिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कमलजीत सिंह उर्फ काकू, आयु 39 वर्ष, निवासी ग्राम घार, डाकघर घार, तहसील पालमपुर तथा संगम शर्मा उर्फ गोलू, आयु 26 वर्ष, निवासी गांव सिम्बल खोला, डाकघर टिक्कर, तहसील पालमपुर शामिल हैं। दोनों को धर्ममण क्षेत्र के पास से पकड़ा गया है।

इन दोनों के खिलाफ पंचरुखी थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पंचरुखी थाना क्षेत्र में आल्टो के-10 कार से दो आरोपियों के पास से 4 किलो 400 ग्राम चरस बरामद की गई थी। उस समय गोपाल और सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया था।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों का संबंध मुख्य तस्करों से था और यह चरस उन्हें आगे सप्लाई की जानी थी।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार तकनीकी जांच और गहन पड़ताल के आधार पर यह महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों मुख्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। लगातार दबिश और निगरानी के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़