गुवाहाटी, 07 मई।
गुवाहाटी के दिसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गले से सोने की चेन छीनकर फरार हुए एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विशाल सिंह के रूप में की गई है, जो बिहार के भागलपुर जिले का निवासी बताया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपित ने एक महिला के गले से चेन छीनकर घटना को अंजाम दिया था और मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद लगातार की जा रही तलाश के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन बरामद की है। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग घटना में किया गया था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित पर गुवाहाटी में चेन छिनैती की अन्य घटनाओं में शामिल होने का संदेह है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपित के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है।











.jpg)
