सत्ता के गलियारों से
24 Mar, 2026

भक्ति मोड ऑन

साहब इन दिनों फुल भक्ति मोड में हैं। जांच का दायरा बढ़ते-बढ़ते दिल्ली पहुंच गया तो सीधे हनुमान जी की शरण ले ली....

साहब इन दिनों फुल भक्ति मोड में हैं। जांच का दायरा बढ़ते-बढ़ते दिल्ली पहुंच गया तो सीधे हनुमान जी की शरण ले ली। सुंदरकांड का पाठ, लाल धोती-कुर्ता और पूरी श्रद्धा के साथ संकटमोचन की आराधना। पहले मामला प्रदेश तक था, अब दिल्ली में है—और दिल्ली के मामले में तो भगवान ही मालिक हैं। साहब की पूरी कोशिश है कि “संकट कटे मिटे सब पीरा” सिर्फ पाठ में नहीं, फाइलों में भी लागू हो जाए।
|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़