दिल्ली-एनसीआर
10 Apr, 2026

डीयू में नारी शक्ति वंदन अभियान की शुरुआत, सीएम ने किया शुभारंभ

दिल्ली विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला सशक्तीकरण और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए छात्रों से संवाद किया।

नई दिल्ली, 10 अप्रैल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के आर्ट्स फैकल्टी परिसर में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी, एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो, रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता सहित शिक्षक, प्राचार्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शासन और नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना आज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं निर्णय लेने वाले पदों पर होंगी, तभी समाज और परिवार से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी बदलाव संभव होगा। उन्होंने दिल्ली सरकार की ‘लखपति बिटिया’ और ‘अनमोल’ जैसी योजनाओं को महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान ‘अब नेतृत्व की बारी है, नारी शक्ति वंदन की जिम्मेदारी है’ और ‘सशक्त नारी, समृद्ध राष्ट्र’ जैसे संदेशों के जरिए महिला नेतृत्व और समान प्रतिनिधित्व पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए इस अधिनियम को ऐतिहासिक पहल बताया और कहा कि यह ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग लंबे समय से उठती रही है और 2023 में इस कानून का बनना उसी संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान से जुड़ने और इसे जन-आंदोलन बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया और समर्थन दर्ज कराया। प्रतिभागियों से मिस्ड कॉल के जरिए भी जुड़ने की अपील की गई। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं और शिक्षकों के साथ चाय पर संवाद किया और उनके सुझाव सुने।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़