अपराध
07 May, 2026

शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर इंजीनियर से 56.93 लाख की साइबर ठगी

नोएडा में साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक इंजीनियर से व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से 56 लाख से अधिक की ठगी कर ली।

नोएडा, 07 मई

नोएडा में साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफे का झांसा देकर एक आईटी इंजीनियर से 56 लाख 93 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए एक ग्रुप से जोड़कर यह पूरा जाल बिछाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम के अनुसार, सेक्टर 53 निवासी विकास कुमार, जो सेक्टर 144 स्थित एक आईटी कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं, ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि 9 फरवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक संदेश आया, जिसमें शेयर बाजार में निवेश पर मोटा मुनाफा देने का दावा किया गया था।

मैसेज भेजने वालों की बातों पर भरोसा कर वह व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ गए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और वेबसाइट से जोड़कर निवेश शुरू करवाया। शुरुआती चरण में उन्हें 50 हजार रुपये का लाभ दिखाया गया, जिससे उनका विश्वास और बढ़ गया।

इसके बाद अधिक लाभ का लालच देकर आरोपियों ने धीरे-धीरे उनसे अलग-अलग खातों में कुल 56 लाख 93 हजार रुपये जमा करवा लिए। जब पीड़ित ने अपनी राशि वापस निकालने की कोशिश की, तो उन्हें ग्रुप से हटा दिया गया और संपर्क भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और साइबर ठगी के इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़