मध्य प्रदेश
30 May, 2026

खंडवा में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, चार आरोपी हिरासत में

खंडवा जिले के बड़ियातुला गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद तनाव की स्थिति बन गई, पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खंडवा, 30 मई ।

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मुंदवाड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले बड़ियातुला गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद शुक्रवार देर रात तनावपूर्ण माहौल बन गया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और स्थिति बिगड़ने लगी।

जानकारी के अनुसार देर रात कुछ लोग पॉलिथीन में भरकर गोवंश के सिर और पैर सड़क किनारे फेंक रहे थे, इसी दौरान पड़ोसी गांव के कुछ युवकों ने उन्हें देख लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके पर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों द्वारा छोड़ी गई बाइक में तोड़फोड़ कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने गोवंश के अवशेष और बाइक को जब्त कर लिया है तथा क्षेत्र में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पशु चिकित्सक की प्रारंभिक पुष्टि के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं एक अन्य व्यक्ति की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़