पश्चिम बंगाल
30 May, 2026

चुनावी हिंसा पीड़ित परिवारों से मिलेंगे अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा में मारे गए टीएमसी कार्यकर्ताओं के परिजनों से अभिषेक बनर्जी शनिवार से मुलाकात करेंगे, जिसे पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय वापसी के रूप में देखा जा रहा है।

कोलकाता, 30 मई ।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार से दौरा शुरू करेंगे, जिसे पार्टी संगठनात्मक सक्रियता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार अभिषेक बनर्जी अपने दौरे की शुरुआत सोनारपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से करेंगे, जहां वह दिवंगत कार्यकर्ता संजू कर्मकार के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे बेलेघाटा पहुंचकर कार्यकर्ता विश्वजीत पटनायक के परिजनों से भी मिलेंगे।

विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद अभिषेक बनर्जी सार्वजनिक गतिविधियों में अपेक्षाकृत कम नजर आए थे, हालांकि इस दौरान वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होते रहे और सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहे।

इसी बीच उपचुनावों में प्रचार से दूरी और पार्टी के अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन के बाद उनके चर्चित ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, साथ ही पार्टी के भीतर चुनावी रणनीति और प्रबंधन को लेकर असंतोष की चर्चाएं भी सामने आई हैं।

बेलेघाटा के विधायक कुणाल घोष द्वारा चुनावी अवधि में उनकी सीमित सक्रियता पर असंतोष जताए जाने के बाद यह दौरा राजनीतिक रूप से और अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसे संगठन में उनकी वापसी और सक्रिय भूमिका के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के बाद यह पहला अवसर होगा जब अभिषेक बनर्जी किसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए कालीघाट से बाहर निकलेंगे, जिससे इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में विशेष चर्चा है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़