सारण, 01 जून।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छपरा इकाई ने संगठन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्थानीय स्नेही भवन, भगवान बाजार के सभागार में प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित कर राष्ट्र निर्माण की दिशा पर चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता उत्तर बिहार प्रांत कार्यवाह अभय कुमार गर्ग ने संघ की स्थापना, उद्देश्यों और सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ अब विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन बन चुका है और समाज के प्रत्येक वर्ग तक इसके कार्यक्रमों को पहुँचाना आवश्यक है।
अभय कुमार गर्ग ने संघ द्वारा संकल्पित पंच परिवर्तन के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की और इसे समाज सुधार की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। गोष्ठी की अध्यक्षता पटना एम्स के कैंसर विभाग के अध्यक्ष डॉ. जगजीत पांडेय ने की।
कार्यक्रम के अंत में विभाग संघचालक विजय कुमार सिंह ने उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। गोष्ठी ने समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।











