रक्षा व सुरक्षा
06 May, 2026

जालंधर और अमृतसर में धमाकों को लेकर जांच तेज, आईईडी इस्तेमाल की आशंका

जालंधर स्थित बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय और अमृतसर के खसा में सेना प्रतिष्ठान के बाहर हुए दोहरे धमाकों के मामले में प्रारंभिक जांच में आईईडी के इस्तेमाल की आशंका सामने आने के बाद पुलिस, सेना और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं।

पंजाब, 06 मई।

पंजाब में बीती रात जालंधर स्थित बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय और अमृतसर के खसा क्षेत्र में स्थित सेना प्रतिष्ठान के बाहर हुए दोहरे विस्फोटों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रही हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने अमृतसर के खसा स्थित घटनास्थल का सेना और अन्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में दोनों स्थानों पर आईईडी के प्रयोग की संभावना जताई गई है।

सुरक्षा एजेंसियां, सेना और पुलिस संयुक्त रूप से सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच कर रही हैं ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके और इसके पीछे की साजिश का पता लगाया जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़