हरियाणा
30 Apr, 2026

एनसीसी हिसार का वार्षिक निरीक्षण, ब्रिगेडियर बर्न ने की समीक्षा

ब्रिगेडियर एचएस बर्न ने हिसार स्थित प्रथम हरियाणा रिमाउंट एवं वेटरनरी स्क्वाड्रन एनसीसी का वार्षिक निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण व्यवस्था, घोड़ों की देखभाल और यूनिट के समग्र कार्यों की सराहना की।

हिसार, 30 अप्रैल

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रोहतक के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एचएस बर्न ने हाल ही में प्रथम हरियाणा रिमाउंट एवं वेटरनरी स्क्वाड्रन एनसीसी, हिसार का वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण किया। इस मौके पर यूनिट के अधिकारियों ने उन्हें स्वागत करते हुए यूनिट की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण गतिविधियों और अन्य नवाचारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान, ब्रिगेडियर बर्न ने यूनिट की प्रशासनिक व्यवस्था और प्रशिक्षण अवसंरचना का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने सेना के घोड़ों का निरीक्षण करते हुए उनकी देखभाल और रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया। इसके अलावा, उन्होंने यूनिट में हुए सुधारों और आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता की सराहना की, जिनसे प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर बर्न ने लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के एनसीसी कैडेट्स और कर्मचारियों से संवाद किया और उन्हें उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एनसीसी की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान किया और लुवास प्रशासन द्वारा अस्तबल और प्रशिक्षण मैदानों के रख-रखाव में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।

प्रथम हरियाणा रिमाउंट एवं वेटरनरी स्क्वाड्रन एनसीसी, हिसार को हरियाणा की एकमात्र रिमाउंट एवं वेटरनरी एनसीसी यूनिट होने का विशिष्ट गौरव प्राप्त है। इस यूनिट ने कई कैडेट्स को प्रशिक्षित किया है जिन्होंने सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं दी हैं। इसके साथ ही, यूनिट के कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर की अश्व प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और कई पदक अर्जित किए हैं।

ब्रिगेडियर बर्न ने यूनिट की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह यूनिट भविष्य में भी अनुशासित और दक्ष युवाओं का निर्माण करती रहेगी, जो राष्ट्र सेवा में समर्पित रहेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़