मुंबई, 10 अप्रैल 2026।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को मुंबई भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें कुल 32 सदस्यों को शामिल किया गया है। इस नई टीम में विभिन्न पदों पर उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित कई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
नई कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महासचिव, 8 सचिव के साथ कोषाध्यक्ष, विद्यार्थी सेल प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुख एवं सह-प्रमुख, मीडिया प्रमुख और कार्यालय प्रमुख की नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा 7 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
यह सूची मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम और युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह द्वारा जारी की गई। उपाध्यक्ष पद पर कौशिक पाटिल, प्रद्युमन सावंत, राजेश मोरे, वेदांत लालवाणी, विवेक पांडे, साई नायडू, अनुप पाठक और तहवेज शेख को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासचिव पद पर कमलेश डोके, अक्षय निकालजे और स्नेहा वेमुलकर को नियुक्त किया गया है। वहीं सचिव के रूप में प्रणव ठाकुर, विराज कुलकर्णी, जय कवठणकर, अक्षय ठाकुर, रोनक दोशी, जय थेवर, आलोक सिंह और वेदांत तिवारी को स्थान दिया गया है।
इसके अलावा सचिन सूर्यवंशी को कोषाध्यक्ष, रिया खानोलकर को विद्यार्थी सेल प्रमुख, सूरज शर्मा को सोशल मीडिया प्रमुख तथा रोहित कांबले को सोशल मीडिया सह-प्रमुख बनाया गया है। संजय यादव को मीडिया प्रमुख और प्रमोद शुक्ला को कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. विजय गायकवाड, यद्न्नेन गायकवाड, आनंद इंगले, अभय तिवारी, ऋतिक यादव, आशीष शुक्ला और मित भंडारी को शामिल किया गया है।










_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)